Download App Now Register Now

गहलोत-पायलट बयान पर सियासी टकराव, मंत्री-पार्टी नेताओं ने पलटवार किया

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान के बाद राजस्थान की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। गहलोत ने कहा कि 25 सितंबर 2022 को कांग्रेस में हुए घटनाक्रम पार्टी हाईकमान के खिलाफ विद्रोह नहीं थे। उन्होंने बताया कि उस समय कई विधायकों की राय थी कि राजस्थान में नया मुख्यमंत्री पार्टी के कठिन दौर में खड़ा होकर काम करने वाला व्यक्ति होना चाहिए।

इस बयान पर राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गहलोत बार-बार सचिन पायलट के नाम को प्रतिष्ठित पदों के साथ जोड़कर होटल बंद होने वाली कहानी दोहराते हैं और बिना आधार आरोप लगाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो आज तक मुकदमा क्यों नहीं दर्ज किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी गहलोत पर आरोप लगाया कि वे सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि गजेंद्र शेखावत के खिलाफ गहलोत ने अनर्गल बातें कीं, जबकि जांच में उन्हें क्लीन चिट मिली।

गहलोत ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया था, और वे इसके लिए तैयार थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पायलट के साथ उनकी व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है और मानेसर प्रकरण के बाद उन्होंने 'भूलो और माफ करो' का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई मौकों पर पायलट की राजनीतिक मदद की और केंद्रीय मंत्री बनाए जाने में सहयोग किया, लेकिन इसका सार्वजनिक उल्लेख नहीं किया गया, जिससे उन्हें व्यक्तिगत दुख है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |