राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आग लगने की तीन घटनाएं सामने आईं। नोएडा के सेक्टर 75 की हाईराइज बिल्डिंग और सेक्टर 52 के पीजी में आग लगी। इसी बीच राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में आग इतनी तेजी से फैली कि दो फैक्ट्रियां पूरी तरह से जल गईं।
भिवाड़ी में आग के कारण ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ, जिससे उसमें भरा तेल जमीन पर फैल गया और आग की लपटें आस-पास फैलीं। इस दुर्घटना में फैक्ट्रियों को भारी नुकसान पहुंचा। आग की चपेट में आने से कर्मचारी और आसपास के लोग घबरा गए।
स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटनास्थल पर भारी मात्रा में धुआं और आग की लपटें फैलने के कारण राहत कार्य में कठिनाइयां आईं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.