Download App Now Register Now

3 साल बाद होगी SET परीक्षा, राजस्थान के युवाओं में खुशी की लहर

राजस्थान में कॉलेज व्याख्याता बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए लंबे इंतजार के बाद राहत की खबर सामने आई है। राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के आयोजन की घोषणा कर दी गई है, जो करीब तीन साल के अंतराल के बाद आयोजित की जा रही है। इस निर्णय को राज्य के उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे सरकारी कॉलेजों में व्याख्याताओं की कमी दूर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस परीक्षा को लेकर प्रतियोगी छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। परीक्षा में कुल 35 विषय शामिल किए गए हैं और इच्छुक अभ्यर्थी 14 जून से 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और इसमें किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। आवेदन शुल्क श्रेणीवार 750 रुपए, 1200 रुपए और 1500 रुपए निर्धारित किया गया है। परीक्षा का पाठ्यक्रम यूजीसी नेट परीक्षा के समान रहेगा।

प्रदेश में आखिरी SET परीक्षा वर्ष 2023 में गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा द्वारा आयोजित की गई थी, जबकि उससे पहले वर्ष 2013 में यह परीक्षा हुई थी। लंबे समय तक परीक्षा आयोजित नहीं होने के कारण कई योग्य अभ्यर्थियों को सहायक आचार्य पदों के लिए आवेदन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

राज्य में वर्तमान में लगभग 1000 सहायक आचार्य पद रिक्त बताए जा रहे हैं। अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र, गोवा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पंजाब और उत्तराखंड में SET परीक्षा हर वर्ष नियमित रूप से आयोजित की जाती है, जिससे वहां के अभ्यर्थियों को समय पर अवसर मिल जाता है।

शिक्षक संगठनों ने भी मांग की है कि SET परीक्षा को हर साल नियमित रूप से आयोजित किया जाए ताकि योग्य उम्मीदवारों को समय पर अवसर मिल सके। इस घोषणा के बाद युवाओं में नई उम्मीद जगी है और इसे उच्च शिक्षा क्षेत्र में रोजगार की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |