Download App Now Register Now

राजसमंद में सड़क हादसे के बाद बवाल, लाठीचार्ज मामले में विधायक-पूर्व विधायक आमने-सामने

राजसमंद जिले के देवगढ़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद अस्पताल कर्मचारी राजू सिंह (27) की मौत और उसके बाद हुए लाठीचार्ज मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भीम विधायक हरिसिंह रावत और पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत आमने-सामने आ गए हैं, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

जानकारी के अनुसार, लाखागुड़ा निवासी राजू सिंह की शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मौत हो गई थी। शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया और पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और 12 लोगों को हिरासत में लिया गया।

घटना के बाद भीम विधायक हरिसिंह रावत पीड़ित परिवार से मिलने लाखागुड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके अलावा स्तुति हॉस्पिटल की ओर से भी 2 लाख रुपये की मदद उपलब्ध करवाई गई। विधायक ने प्रशासन को निर्देश दिए कि निर्दोष लोगों को मामले में शामिल न किया जाए और किसी भी महिला की गिरफ्तारी न हो।

वहीं, विधायक ने पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत पर राजनीतिक आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस दुखद घटना को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के लोगों के हित में वे हर समय साथ खड़े रहेंगे और प्रशासन को आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |