Download App Now Register Now

जयपुर में 1.61 करोड़ के जवाहरात की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, विदेश में कारोबार का झांसा देकर जीता व्यापारियों का भरोसा

जयपुर। राजधानी जयपुर में महंगे जवाहरात खरीदकर व्यापारियों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में आदर्श नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अलजेब खान (24), निवासी सूरजपोल गेट, पहाड़गंज, रामगंज, जयपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यापारियों को विदेश में कारोबार होने और अच्छे मुनाफे का झांसा देकर उनका विश्वास जीतता था। इसके बाद महंगे नगीनों की खरीद कर भुगतान की रकम हड़प लेता था।

1.61 करोड़ रुपये के जवाहरात लेकर फरार होने का आरोप

डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा के अनुसार, इस मामले में शुजात अंसारी निवासी एलेक्जेंडर कॉलोनी, अमृतपुरी ने आदर्श नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी नगीनों का कारोबार करता है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी अलजेब खान उससे टूरमलीन स्टोन, पन्ना (एमराल्ड), टैंजानाइट और सुनहेला (सिट्रीन) जैसे कीमती रत्न खरीदता था।

आरोप है कि आरोपी ने अच्छे मुनाफे का भरोसा दिलाकर व्यापारी से करीब 1 करोड़ 61 लाख रुपये के जवाहरात लिए और बाद में रकम हड़पकर फरार हो गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

विशेष टीम बनाकर आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए आदर्श नगर थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश और कथित ठगी के माल की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की। थानाधिकारी छगन डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अलजेब खान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य जवाहरात की बरामदगी करना और यह पता लगाना है कि आरोपी ने माल किन लोगों को बेचा।

पहले छोटे लेन-देन से जीतता था भरोसा

थानाधिकारी छगन डांगी के अनुसार, आरोपी शुरुआत में व्यापारियों के साथ छोटे स्तर पर कारोबार करता था और समय पर लेन-देन करके उनका विश्वास जीतता था। इसके बाद वह विदेश में कारोबार होने और विदेश यात्राओं की बातें बताकर व्यापारियों को बड़े सौदों के लिए तैयार करता था।

पुलिस का आरोप है कि विश्वास कायम होने के बाद आरोपी उनसे बड़ी मात्रा में महंगे जवाहरात खरीदता और भुगतान में कथित धोखाधड़ी करता था।

महंगे जवाहरात कम कीमत पर बेचने का आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यापारियों से जवाहरात ऊंची कीमत पर खरीदता था और बाद में उन्हें कम कीमत पर बेच देता था। माल बेचने से मिली रकम का कुछ हिस्सा संबंधित व्यापारी को देकर उसका भरोसा बनाए रखने की कोशिश करता था, जबकि शेष रकम महंगे शौक, पार्टियों और विदेश यात्राओं पर खर्च करने का आरोप है।

माल खरीदने वालों की भूमिका की भी जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर ठगी किए गए जवाहरात कहां बेचे गए और उनसे कितनी रकम मिली। जिन लोगों ने आरोपी से कम कीमत पर माल खरीदा, उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर जवाहरात की बरामदगी और मामले में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |