Download App Now Register Now

जयपुर से कॉलेज स्टूडेंट का अपहरण, 7 लाख की फिरौती मांगी; 10 दिन तक बनाया बंधक, हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। राजधानी जयपुर में कॉलेज स्टूडेंट का अपहरण कर 7 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में पैसों के लेन-देन को लेकर युवक को कथित तौर पर 10 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने युवक को स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर हरियाणा के भिवानी ले जाकर बंधक बनाए रखा। प्रताप नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृत स्टूडेंट को सकुशल तलाश लिया और मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी जब्त की है।

डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन नायक (24) और भागीरथ उर्फ मंगल (28), निवासी भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता के जरिए युवक की तलाश की। शनिवार तड़के हरियाणा के भिवानी में दबिश देकर पुलिस ने स्टूडेंट नील किशोर को बरामद किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

यूएसडीटी ट्रेडिंग के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के नासिक निवासी नील किशोर घेटिया बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। अतिरिक्त कमाई के लिए वह यूएसडीटी ट्रेडिंग भी करता था। इसी दौरान टेलीग्राम ऐप के जरिए उसकी पहचान कथित तौर पर यूएसडीटी ट्रेडिंग से जुड़े रजत नाम के युवक से हुई।

आरोप है कि 5 अक्टूबर को रजत ने यूएसडीटी में निवेश के लिए नील को मिलने बुलाया। इसके बाद वह रजत के दोस्त के प्रताप नगर स्थित फ्लैट पर पहुंचा। वहां नवीन ने यूएसडीटी खरीदने के लिए उसे 7 लाख रुपए दिए। नील ने ये रुपए अपने परिचित एस.के. नाम के व्यक्ति को दे दिए, लेकिन किसी कारण से यूएसडीटी ट्रांसफर नहीं हो पाए।

अगले दिन यूएसडीटी ट्रांसफर नहीं होने पर नवीन ने अपने रुपए वापस मांगे। पुलिस के मुताबिक, इसी लेन-देन को लेकर विवाद बढ़ गया।

फ्लैट में बंद कर मारपीट करने का आरोप

आरोप है कि रुपए वापस नहीं मिलने पर नील को फ्लैट के कमरे में बंद कर दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। उसे 10 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद 15 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे नवीन और मंगल उसे काले रंग की स्कॉर्पियो में डालकर जयपुर से हरियाणा के भिवानी स्थित गांव ले गए।

पुलिस के अनुसार, वहां उसे पहली मंजिल पर बने एक कमरे में रखा गया और उसके साथ फिर से मारपीट की गई।

पिता को वॉट्सऐप कॉल कर मांगी 7 लाख की फिरौती

आरोपियों ने नील के पिता के मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल कर बेटे को छोड़ने के बदले 7 लाख रुपए की मांग की। साथ ही रकम नहीं देने पर युवक को जान से मरवाने की धमकी भी दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रताप नगर थाना पुलिस ने तकनीकी सहायता से जांच आगे बढ़ाई और हरियाणा में दबिश देकर युवक को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो जब्त कर ली है। मामले में आगे की जांच और पूछताछ जारी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |