Download App Now Register Now

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: तीसरे चरण के मतदान में EVM की गड़बड़ी, कई बूथों पर वोटिंग प्रभावित

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार सुबह 7 बजे से जारी है। मतदान के दौरान प्रदेश के कई जिलों से EVM में तकनीकी खराबी की शिकायतें सामने आई हैं। मशीनों में खराबी के कारण कुछ मतदान केंद्रों पर वोटिंग देरी से शुरू हुई, जबकि कुछ जगहों पर मतदान प्रक्रिया बीच में रोकनी पड़ी। हालांकि प्रशासन ने वैकल्पिक मशीनों और तकनीकी टीमों की मदद से मतदान दोबारा शुरू करवाया।

दौसा में 18 मतदान केंद्रों पर EVM में खराबी

दौसा जिले में पंचायत चुनाव के दौरान 18 मतदान केंद्रों पर EVM में तकनीकी खराबी सामने आई। रामगढ़ पचवारा में 3, सिकराय में 2, शिवसिंहपुरा में 2, लालसोट में 5 और लवाण में 3 स्थानों पर मशीनों में खराबी की सूचना मिली। इसके चलते जिले में तीन स्थानों पर मतदान देरी से शुरू हुआ। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मशीनों की समस्या का समाधान कराया। फिलहाल सभी स्थानों पर मतदान जारी है।

सवाई माधोपुर में 20 मिनट बाधित रहा मतदान

सवाई माधोपुर के माणोली गांव स्थित बूथ संख्या 102 पर पंचायत समिति और जिला परिषद, दोनों की EVM मशीनों में खराबी आ गई। इसके कारण करीब 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा। मशीनों को ठीक करने के बाद मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई।

सूरतगढ़ में डेढ़ घंटे तक रुकी वोटिंग

सूरतगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में 112 बूथों और राजियासर पंचायत समिति क्षेत्र में 79 बूथों पर मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान सिलवानी में EVM खराब होने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक वोटिंग रुकी रही। प्रशासन ने दूसरी EVM मंगवाकर मतदान शुरू करवाया। वहीं 28 PNB मतदान केंद्र पर भी मशीन में खराबी के चलते करीब 22 मिनट तक मतदान शुरू नहीं हो सका।

तिजारा के हिंगवाड़ा में भी EVM खराब

खैरथल-तिजारा जिले की ग्राम पंचायत हिंगवाड़ा के मतदान केंद्र संख्या 81 पर सुबह करीब 8:15 बजे EVM ने काम करना बंद कर दिया। मतदान शुरू होने के कुछ समय बाद आई इस तकनीकी खराबी से प्रक्रिया प्रभावित हुई। प्रशासन की ओर से मशीन की समस्या दूर करने के प्रयास किए गए।

तीसरे चरण में 9,094 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

तीसरे चरण के चुनाव में 27 जिला परिषदों के 377 वार्डों और 116 पंचायत समितियों के 2,119 वार्डों में मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार 567 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

जिला परिषद और पंचायत समिति के कुल 9,094 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान के लिए प्रदेशभर में 11,869 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सबसे अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं दौसा और हनुमानगढ़ में जिला परिषद के सबसे ज्यादा 24-24 वार्डों में चुनाव हो रहा है।

EVM में तकनीकी खराबी के बावजूद प्रशासन मतदान प्रक्रिया सुचारू रखने में जुटा है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मशीनों की जांच और आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था | सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लें ये 7 जरूरी बातें: कैरेट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक समझें पूरा हिसाब, खरीदारी में नहीं होगा नुकसान | दिवाली से पहले LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, कमर्शियल गैस 9.50 रुपये महंगी; घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर | जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता: सुबह 3:45 बजे शिमा क्षेत्र के पास आया भूकंप, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं | राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक: 6 IPS और एक RPS अधिकारी चयनित, उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए होगा सम्मान | SIR के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली, राहुल-खड़गे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल |