Download App Now Register Now

राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, बाड़मेर में 40 और भिवाड़ी में 28 प्रत्याशी घोषित

Rajasthan Nikay Chunav 2026: राजस्थान में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। टिकट वितरण को लेकर चल रही कवायद के बीच कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बाड़मेर नगर परिषद के 55 में से 40 वार्डों और भिवाड़ी नगर परिषद के 60 में से 28 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।

कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद अब दोनों निकाय क्षेत्रों में चुनावी माहौल और गरमा गया है। पार्टी ने जहां कई पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है, वहीं कुछ नए दावेदारों को भी चुनावी मैदान में उतारा है।

भिवाड़ी में कांग्रेस ने 28 प्रत्याशियों पर जताया भरोसा

खैरथल-तिजारा जिले की भिवाड़ी नगर परिषद के चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली सूची में 28 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी की ओर से शेष वार्डों में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया अभी जारी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव के मुताबिक भिवाड़ी नगर परिषद के बाकी 32 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मंथन चल रहा है। पार्टी जल्द ही दूसरी सूची जारी कर सकती है।

उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में मजबूती से उतरने का दावा किया है। पूर्व तिजारा विधायक संदीप यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और भिवाड़ी नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।

बाड़मेर में 40 वार्डों के प्रत्याशी घोषित

वहीं, बाड़मेर नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 40 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बाड़मेर नगर परिषद में कुल 55 वार्ड हैं, ऐसे में फिलहाल 15 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है।

कांग्रेस की ओर से जारी सूची बाड़मेर के चुनाव प्रभारी मोहन लाल डागर ने जारी की। सूची सामने आने के साथ ही स्थानीय स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दावेदारों के बीच चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

बाड़मेर में कांग्रेस के वार्डवार प्रत्याशी

वार्ड प्रत्याशी
3 अनिल कुमार
4 मोहन लाल
5 सत्यनारायण सोनी
6 ललिता
7 खुशबू आचार्य
8 हरीश बोथरा
9 मंजू देवी धारीवाल
13 जितेन्द्र कुमार
14 उमाशंकर
15 कपिल
18 निकिता
19 दिलीप माली
20 कलावती
22 निर्मला मांड
23 राजेन्द्र चौधरी
24 रूकमा देवी
25 अलिसा देव सारण
26 मुकेश जेठमल जैन
27 जेठमल
28 विक्रम कुमार मेहता
29 मोहित खत्री
30 प्रवीण कुमार
31 कैलाश मेहता
33 ललित
34 उर्मिला नाथ खत्री
35 वसीम अकरम
36 संजय भवानी
38 प्रितम दास
39 ललीता
42 ममता
43 नीम्ब सिंह
44 निम्ब पर्वत
45 बिशन गौड़
46 भवानी सिंह
47 गुड्डी कंवर
48 पारस परमार
49 निशा
51 गीता देवी
53 अशोक कुमार
55 भीमसिंह

बाकी वार्डों के टिकट पर मंथन जारी

कांग्रेस ने फिलहाल बाड़मेर और भिवाड़ी में अपने कुछ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। बाड़मेर में 15 और भिवाड़ी में 32 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान अभी बाकी है।

टिकट वितरण के साथ ही राजनीतिक दलों के सामने बागी दावेदारों और नाराज कार्यकर्ताओं को साधने की चुनौती भी रहेगी। निकाय चुनाव में स्थानीय समीकरण और उम्मीदवार की व्यक्तिगत पकड़ काफी अहम मानी जाती है। ऐसे में कांग्रेस की पहली सूची के बाद अब दूसरी सूची को लेकर भी दावेदारों की नजर बनी हुई है।

9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को मतगणना

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान 9 और 11 सितंबर को प्रस्तावित है, जबकि चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम को देखते हुए राजनीतिक दलों के पास प्रचार और संगठन को सक्रिय करने के लिए सीमित समय बचा है।

कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद अब भाजपा समेत अन्य दलों के प्रत्याशियों के ऐलान का इंतजार है। आने वाले दिनों में टिकट वितरण को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अर्नब चक्रवात का असर: राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; ओडिशा में बाढ़-भूस्खलन से 3 की मौत | खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे रहेंगे बंद, दीपावली पर मंदिर में होगी साफ-सफाई; जानें नया शेड्यूल | राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: नीमकाथाना की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के नतीजे घोषित, सिरोही में सबसे बड़ी जीत | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य | सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर जयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई एकता की शपथ | चक्रवात अर्नब की ताजा अपडेट: कमजोर पड़ा चक्रवात अर्नब, राजस्थान से बिहार तक मौसम का अलर्ट; अंडमान सागर में नया सिस्टम सक्रिय | चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई, जानिए नई तारीखें | RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत से BJP को झटका, पुणे में भी हारी; जानिए कहां बिगड़ा चुनावी गणित | भूटान में ग्लेशियर झील फटी, गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड बहा; भारत में बाढ़ का खतरा, बंगाल में 10 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए | मोदी नहीं, 'ओदी' कहिए... ज्ञानेश कुमार का नाम भी बदला, CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थकों को सिखाई कोड लैंग्वेज |