बूंदी, 8 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की है। शनिवार को बूंदी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव में बिरला ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज... Read more
जयपुर, 8 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था और आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराना सुशासन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। लोक अभियोजक न्याय व्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि वे न्यायालयों में सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी करने के साथ-साथ अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते... Read more
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य की ओर से हाईकोर्ट और अधीनस्थ अदालतों में पैरवी करने वाले सरकारी विधि अधिकारियों की फीस और रिटेनरशिप में बढ़ोतरी की है। नए प्रावधानों के तहत एडवोकेट जनरल की मासिक रिटेनरशिप बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं एडिशनल एडवोकेट जनरल और सरकारी अधिवक्ता-कम-AAG की रिटेनरशिप 1.25 लाख रुपये प्रतिमाह तय की गई है। नई... Read more
जयपुर, 8 अगस्त। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने युवाओं से कृषि को सिर्फ पारंपरिक व्यवसाय के रूप में नहीं, बल्कि तकनीक, नवाचार और उद्यमिता से जोड़कर रोजगार और समृद्धि का माध्यम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृषि और इससे जुड़े व्यवसाय भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और देश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति में इनकी अहम भूमिका है। राज्यपाल शनिवार... Read more
जयपुर में शनिवार को देशभक्ति का शानदार नजारा देखने को मिला। स्वाधीनता की भावना और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने के उद्देश्य से एस.एस. जैन सुबोध उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापू बाजार और एस.एस. जैन सुबोध बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जौहरी बाजार के विद्यार्थियों ने भव्य तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के... Read more
जयपुर, 8 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने भर्ती प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आयोग ने जुलाई 2026 से अब तक महज 28 कार्य दिवसों में लंबित भर्तियों के निस्तारण की रफ्तार तेज करते हुए 14 भर्तियों के अंतिम परिणाम जारी किए हैं। सिर्फ फाइनल रिजल्ट ही नहीं, इसी अवधि में आयोग ने लिखित परीक्षाओं के बाद 11 विषयों... Read more
जयपुर, 8 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के तहत जयपुर में 9 अगस्त को राज्यस्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में निकलने वाली यह रैली सुबह 9:30 बजे अल्बर्ट हॉल, रामबाग से रवाना होगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी। रैली का निर्धारित रूट अल्बर्ट हॉल → न्यू गेट → सांगानेरी गेट... Read more
जयपुर। राजस्थान सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार के मुताबिक प्रदेश में 1 करोड़ से ज्यादा वंचित पात्र लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना यानी NFSA से जोड़ा गया है। इनमें उदयपुर जिले के 2 लाख 54 हजार 394 लाभार्थी भी शामिल हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के अनुसार, 1 जनवरी से 31 अगस्त 2024 के बीच प्रदेश में... Read more
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.