Download App Now Register Now

राजस्थान के वॉलीबॉल खिलाड़ी मोनू की हरियाणा में पीट-पीटकर हत्या, ऑनर किलिंग का आरोप

Description:
राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी 21 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी मोनू की हरियाणा के तिगांव थाना क्षेत्र में कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोनू कबड्डी और वॉलीबॉल का प्रतिभाशाली खिलाड़ी था, जिसने वॉलीबॉल की स्टेट लेवल प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया था। लेकिन अब वह कथित ऑनर किलिंग और रिश्तों के विरोध की एक दर्दनाक कहानी बनकर रह गया है।

परिजनों के अनुसार, मोनू का फरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र की एक नाबालिग रिश्तेदार लड़की से पिछले आठ महीनों से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन रिश्तेदारी के कारण लड़की के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। करीब एक महीने पहले लड़की के घर छोड़कर जाने के बाद परिवार वालों ने मोनू के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। हालांकि बाद में लड़की दिल्ली में मिल गई थी, लेकिन दोनों परिवारों के बीच तनाव लगातार बना रहा।

बताया गया कि 17 मई की सुबह मोनू घर से यह कहकर निकला था कि वह पुलिस जांच में शामिल होने के लिए फरीदाबाद जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि वहां पहुंचते ही लड़की के परिजनों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि मोनू को खेतों के बीच बने एक मकान और ट्यूबवेल पर बंधक बनाकर रखा गया और लगातार तीन दिनों तक लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया।

20 मई को कथित तौर पर आरोपियों ने मोनू को गंभीर हालत में घर के बाहर फेंक दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान 22 मई को मोनू ने दम तोड़ दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई गंभीर चोटों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार मोनू के सिर और नाक की हड्डियां टूटी हुई थीं, पसलियां फेफड़ों में धंसी हुई थीं और शरीर पर कई गहरे घाव पाए गए। हाथ और पैरों में भी फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

मोनू की मौत के बाद गांव सैदपुर में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। फरीदाबाद पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं समेत 15 लोगों के खिलाफ हत्या, अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |