श्रीगंगानगर। जिले के उभरते क्रिकेट सितारे मानव सुथार ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की और पहले ही मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित किया। न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
मानव ने 15.5 ओवर में सिर्फ 21 रन खर्च कर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। इसके अलावा निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 41 गेंदों में 28 रन की जुझारू पारी खेली, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे।
उनके इस प्रदर्शन से श्रीगंगानगर में खुशी और उत्साह का माहौल है। क्रिकेट प्रेमियों और शुभचिंतकों ने गर्व व्यक्त किया और कॉमेंट्री बॉक्स में भी उनके कौशल की जमकर सराहना हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि मानव ने कठोर परिस्थितियों में अभ्यास कर अपनी प्रतिभा निखारी है।
पूर्व कोच धीरज शर्मा और परिवारजन भी स्टेडियम में मौजूद थे। अपने बेटे के भारतीय टेस्ट टीम में प्रदर्शन को देखकर कोच और परिवार दोनों गदगद रहे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.