Download App Now Register Now

झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की एंट्री से BJP समीकरण बदल गया

रांची। झारखंड में राज्यसभा चुनाव में उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी की एंट्री ने मुकाबला रोचक बना दिया है। भाजपा ने अभी तक अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, लेकिन एनडीए के 12 विधायक नाथवानी के प्रस्तावक बनने जा रहे हैं। इसमें भाजपा के 9 विधायक और सहयोगी दलों—जेडीयू, आजसू और लोजपा—के विधायकों ने भी सहमति दी है।

पहले तक माना जा रहा था कि भाजपा अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को भेजेगी। लेकिन नाथवानी की धमाकेदार एंट्री के बाद चुनावी समीकरण बदल गए। नाथवानी पहले भी 2008 और 2014 में झारखंड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा जा चुके हैं। इस बार भाजपा सुरक्षित और जीत सुनिश्चित करने वाले समीकरण पर दांव लगा रही है।

इस चुनाव में झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए कुल छह उम्मीदवार हैं। सत्ता पक्ष इंडिया गठबंधन से JMM ने बैद्यनाथ राम और कांग्रेस ने प्रणव झा को मैदान में उतारा है। गठबंधन के पास कुल 56 विधायकों का बल है, जो कागजों पर दोनों सीटों की जीत पक्का करता है, लेकिन नाथवानी और वी. विजयसाई रेड्डी जैसी निर्दलीय दावेदारों की मौजूदगी से क्रॉस-वोटिंग की संभावना बढ़ गई है।

नाथवानी ने हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की। उनके पुराने व्यापारिक और व्यक्तिगत संबंधों के चलते यदि एनडीए के वोट नाथवानी को मिलते हैं, तो जीत के लिए उन्हें केवल कुछ अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी। कांग्रेस के लिए अपने विधायकों को एकजुट रखना इस चुनाव की सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |