Download App Now Register Now

राजस्थान में नकली बीज और भ्रष्टाचार मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई


राजस्थान। राज्य सरकार ने किसानों के हित में नकली और खराब बीजों के गोदामों पर छापेमारी की और गोदामों को सील कर दिया। इसके तहत कई जगहों से खराब बीज जब्त किए गए। इसी क्रम में श्री किरण कपाड़िया की कंपनी ‘गजराज ब्रांड’ के मूंगफली बीजों के गोदाम को भी सील किया गया और उनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई।

एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) को सूचना मिली कि जुगल किशोर अपने भांजे स्वतंत्र बिश्नोई के माध्यम से ₹90 लाख श्रीगंगानगर भेज रहा था। ACB टीम ने लूणकरणसर में बस के माध्यम से रकम ले जाते हुए स्वतंत्र बिश्नोई को दबोच लिया। इसके बाद जयपुर में जुगल किशोर बिश्नोई के आवास पर छापेमारी कर अतिरिक्त नकदी बरामद की गई। इस कार्रवाई में कुल ₹2.44 करोड़ नकदी जब्त हुई।

इस कार्रवाई से राज्य में भ्रष्टाचार और नकली बीज के मामलों में सख्त संदेश गया है। ACB ने जुगल किशोर बिश्नोई, उसके रिश्तेदारों और कंपनियों से जुड़े अन्य आरोपियों की जांच शुरू कर दी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |