जयपुर, 8 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के तहत जयपुर में 9 अगस्त को राज्यस्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में निकलने वाली यह रैली सुबह 9:30 बजे अल्बर्ट हॉल, रामबाग से रवाना होगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी।
रैली का निर्धारित रूट अल्बर्ट हॉल → न्यू गेट → सांगानेरी गेट → बड़ी चौपड़ रहेगा। रैली को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पेयजल, चिकित्सा सहायता और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। प्रशासन का जोर रैली को पूरी गरिमा, अनुशासन और उत्साह के साथ आयोजित करने पर है।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और रैली के दौरान आमजन को कम से कम असुविधा होने देने के निर्देश दिए हैं।
रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी है। आयोजन को लेकर पुलिस, नगर निगम, जेडीए, शिक्षा, परिवहन, पर्यटन, खेल, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित कई विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.