प्रशासन विभाग ने आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बैठकों में BRICS देशों के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे और पर्यटन को बढ़ावा देने, आपसी सहयोग बढ़ाने तथा पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।
बैठकों के मद्देनजर जयपुर में आवागमन, सुरक्षा, आतिथ्य, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य प्रशासन का प्रयास है कि देश-विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों के सामने जयपुर और राजस्थान की पर्यटन विरासत एवं आतिथ्य की बेहतर छवि प्रस्तुत की जा सके।
चार दिवसीय आयोजन के दौरान होने वाली बैठकों को राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.