Download App Now Register Now

बीकानेर में स्वतंत्रता दिवस समारोह: 22 पुलिस अधिकारी-जवानों को मिलेंगे विशेष पदक

जयपुर, 12 अगस्त। राजस्थान में इस बार स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा और उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान पुलिस एवं कारागार विभाग के कुल 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

इनमें 2 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक और कारागार विभाग के 4 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे।

दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक

राज्य स्तरीय समारोह में तीसरी बटालियन आरएसी, बीकानेर के कंपनी कमांडर एवं हाल सेवानिवृत्त भंवर सिंह तथा एजीटीएफ, सीआईडी (सीबी), जयपुर के सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

16 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस पदक

पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में डीआईजी मनीष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक बूंदी अवनीश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह सागर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा शामिल हैं।

इसके अलावा कैलाश चंद्र, पुलिस निरीक्षक सवाई सिंह, सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर सही राम, सब-इंस्पेक्टर जसवंत राम, पुलिस निरीक्षक देवी सिंह और सहायक उप-निरीक्षक भोजराज सिंह को भी पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

वहीं हेड कांस्टेबल कानाराम जाखड़, हेड कांस्टेबल देवकरण, हेड कांस्टेबल गिरधारी लाल, हेड कांस्टेबल तलसा राम, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल तेजा राम को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

कारागार विभाग के 4 कार्मिकों को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक

कारागार विभाग के चार कार्मिकों को भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे।

उपाधीक्षक रमाकान्त शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं उपाधीक्षक योगेश तेजी, कारापाल लोकोज्जवल सिंह और सुगर सिंह गुर्जर को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।

बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय समारोह

स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज हैं। समारोह में पुलिस एवं कारागार विभाग के उन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान उल्लेखनीय सेवा और समर्पण का परिचय दिया है।

यह सम्मान पुलिस एवं कारागार विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के कर्तव्य, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |