राज्यपाल ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और आमजन को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने नशा मुक्त भारत अभियान की प्रगति, मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग पर रोक, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, उपचार एवं पुनर्वास तथा जन-जागरूकता अभियानों की जानकारी ली।
उन्होंने जिले को नशामुक्त बनाने के लिए भविष्य की कार्ययोजना और रणनीति पर भी चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 दिवसीय ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने टीबी स्क्रीनिंग शिविरों, निक्षय पोषण योजना और जन-जागरूकता गतिविधियों की जानकारी लेते हुए अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
बैठक में जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के वर्गवार एवं लिंगानुसार नामांकन, उत्तीर्ण परिणाम, ड्रॉपआउट दर और सुधारात्मक प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की गई।
इसके साथ ही वर्ष 2026 की NEET और JEE प्रतियोगी परीक्षाओं में जिले के विद्यार्थियों के वर्गवार एवं लिंगानुसार नामांकन तथा चयनित विद्यार्थियों की स्थिति का विश्लेषण किया गया। राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों को शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजकीय खेल स्टेडियम में पौधरोपण किया। उन्होंने आमजन को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.