Download App Now Register Now

राजस्थान में UCC को लेकर बड़ा कदम, CM भजनलाल को सौंपा गया ड्राफ्ट

जयपुर, 8 अगस्त। राजस्थान में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में सरकार ने एक अहम कदम आगे बढ़ाया है। शनिवार को समान सिविल संहिता प्रारूप समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और राजस्थान के लिए तैयार किया गया UCC का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंपा।

मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान समिति ने समान नागरिक संहिता से जुड़े प्रस्ताव और प्रारूप को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। ड्राफ्ट सौंपे जाने के बाद अब राजस्थान में UCC को लेकर आगे की प्रक्रिया और सरकार के स्तर पर इसके अध्ययन को लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है।

इस अवसर पर विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे। समिति के सदस्य बसंत सिंह छाबा, रामस्वरूप अग्रवाल और डॉ. शुचि चैहान ने मुख्यमंत्री को ड्राफ्ट सौंपा। वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत भी बैठक में उपस्थित रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |