Download App Now Register Now

अपराध जगत

जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला

जयपुर। राजधानी जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित कर करोड़ों रुपए का संदिग्ध लेनदेन करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। करणी विहार थाना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के म्यूल हंटर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से जुड़े 50 से अधिक बैंक खाते और 35 से ज्यादा UPI ID... Read more

अजमेर में अभय कमांड कैमरों के सामने डेढ़ लाख की चोरी, दुकान का कांच तोड़कर घुसे चोर

अजमेर। शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। कृष्णागंज थाना क्षेत्र के पंचशील बी-ब्लॉक में चोरों ने एक हार्डवेयर और सेनेटरी की दुकान को निशाना बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान और नकदी चोरी कर ली। चोर दुकान की पहली मंजिल का कांच तोड़कर अंदर घुसे और वारदात के बाद दुकान सहित पड़ोसी दुकान के CCTV कैमरे भी तोड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर... Read more

अजमेर में स्कूटी सवार युवती से बैग की लूट, बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर फरार

अजमेर। शहर में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी पर जा रही एक युवती को निशाना बनाते हुए उसका बैग लूट लिया। वारदात घर से निकलने के महज पांच मिनट बाद बीकानेर मिष्ठान भंडार चौराहे के पास हुई। बैग में लैपटॉप सहित कई जरूरी सामान रखे हुए थे। पीड़िता की शिकायत पर कृष्णागंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूटी के आगे रखा था बैग पुलिस के... Read more

सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में चोरी और नाबालिग लड़की के लापता होने के अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक ओर 16 साल की लड़की के अचानक लापता होने से परिवार परेशान है, वहीं दूसरी ओर चोरों ने घरों को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा बदमाश 13 बकरियां और एक गाय भी चुराकर ले गए। पुलिस को अलग-अलग मामलों में शिकायत... Read more

अजमेर: जैन मंदिर के ताले तोड़कर 7-8 लाख के चांदी के बर्तन और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

अजमेर। अजमेर के गगवाना क्षेत्र स्थित श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मंदिर के ताले तोड़कर करीब 7 से 8 लाख रुपए कीमत के चांदी के बर्तन, नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। गेगल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सुबह दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को चला चोरी का... Read more

जयपुर के क्लब में युवक-युवती से मारपीट का आरोप, शराब की बोतल से सिर पर किया हमला; मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

जयपुर। राजधानी जयपुर के मालवीय नगर स्थित मोलिज क्लब में युवक और उसकी दोस्त के साथ मारपीट, अभद्रता और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लब मैनेजर और दो बाउंसरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़ित ने क्लब के बाउंसरों और मैनेजर पर जातिसूचक गालियां देने,... Read more

जयपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत: चचेरे भाई ने ट्रेन के आगे दिया धक्का, बचा तो पत्थर से कुचलकर की हत्या

भाभी से प्रेम संबंध का आरोप, रास्ते से हटाने के लिए रची हत्या की साजिश; पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी भवानी उर्फ कालू को किया गिरफ्तार जयपुर। राजधानी जयपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले युवक को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे... Read more

जयपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी सिंडिकेट का खुलासा, मुख्य आरोपी विकास डाका गिरफ्तार

जयपुर, 30 अक्टूबर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की पश्चिम जिला पुलिस ने साइबर ठगी के कथित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी विकास डाका को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी बैंक खातों, मर्चेंट क्यूआर कोड, हवाला और क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। पुलिस पिछले दो... Read more

Gallery

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |