Download App Now Register Now

राजस्थान विशेष

सीकर में रोहित गोदारा गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, एजीटीएफ ने हथियारों के साथ 3 गुर्गे दबोचे

राजस्थान के सीकर जिले में कुख्यात रोहित गोदारा गैंग की एक बड़ी साजिश को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंग के तीन सक्रिय गुर्गों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से अत्याधुनिक जिगाना पिस्टल सहित कुल चार पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जांच में सामने... Read more

जयपुर में रेशु गुप्ता मामला गरमाया, कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार पर लापरवाही के गंभीर आरोप

जयपुर के जगतपुरा इलाके में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान गर्म पानी से झुलसी मोमोज विक्रेता युवती रेशु गुप्ता का मामला अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। घटना को लेकर कांग्रेस लगातार राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर हमलावर है। शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने... Read more

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी को 99 लाख की कृषि सब्सिडी पर विवाद, विपक्ष ने उठाए हितों के टकराव के सवाल

अजमेर से लोकसभा सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की एक कमर्शियल कृषि योजना के तहत लगभग 99 लाख रुपये से अधिक की सब्सिडी मिलने का मामला राजनीतिक विवाद का विषय बन गया है। यह सब्सिडी डीडवाना-कुचामन जिले के पीह गांव स्थित उनके निजी पॉलीहाउस प्रोजेक्ट के लिए स्वीकृत की गई थी, जिसकी कुल लागत लगभग 1.99 करोड़... Read more

वेनेजुएला भूकंप के बाद चेतावनी, भारत में आपदा तैयारी और सुरक्षित निर्माण पर गंभीर सवाल

वेनेजुएला में हाल ही में आए भीषण भूकंप ने एक बार फिर प्राकृतिक आपदाओं की भयावहता और मानव जीवन पर इसके गहरे प्रभाव को उजागर किया है। इस त्रासदी में हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं और बड़ी संख्या में लोगों के हताहत या लापता होने की आशंका है। यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि प्राकृतिक आपदाएं किसी भी देश, समय या परिस्थिति को देखकर नहीं आतीं और इनसे... Read more

हनुमानगढ़ में संदिग्ध क्रेटा कार से फर्जी नंबर प्लेट और डमी नोट बरामद, चालक फरार, पुलिस जांच जारी

हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान छानीबड़ी माइनर से एक संदिग्ध क्रेटा कार बरामद की है, जिसमें फर्जीवाड़े से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी लेने पर चार अलग-अलग नंबर प्लेट, भारी मात्रा में बच्चों के खेलने वाले डमी नोट, एक मोबाइल फोन तथा कई फर्जी और असली वाहन... Read more

कोटा मंडी और सर्राफा बाजार अपडेट: गेहूं-धनिया में तेजी, लहसुन में हल्की नरमी, सोना-चांदी में उछाल

कोटा स्थित भामाशाह कृषि उपज मंडी में शनिवार को कृषि जिंसों की कुल आवक लगभग 40,000 कट्टे दर्ज की गई। मंडी में गेहूं और धनिया के भावों में तेजी देखने को मिली, जबकि लहसुन के दामों में हल्की नरमी रही। गेहूं में 25 रुपये प्रति क्विंटल और धनिया में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई। लहसुन की कुल आवक लगभग 7,000 कट्टे रही, जिसमें लहसुन 5,500 से 18,500 रुपये... Read more

पाली में कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी का विवादित बयान, भाजपा पर चुनाव और राम मंदिर मुद्दे को लेकर लगाए गंभीर आरोप

पाली जिले में आयोजित ‘छात्रों की गूंज अब पाली में’ कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी के बयान को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग गलत दिशा में काम करते हैं और ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिन लोगों ने गलत कार्य किए हैं, उनकी... Read more

श्रीगंगानगर में पाकिस्तान ड्रोन से हेरोइन तस्करी का बड़ा खुलासा, 50 करोड़ की ड्रग्स के साथ 3 गिरफ्तार, पुलिसकर्मी घायल

श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन तस्करी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों और एक तस्कर की पत्नी सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 9 किलो 908 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने... Read more

Gallery

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |