Download App Now Register Now

भीलवाड़ा में नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने का आरोप, 6 लाख में बेचने का मामला दर्ज

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में मानव तस्करी और नाबालिग को कथित तौर पर देह व्यापार में धकेलने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बूंदी जिले के रामनगर क्षेत्र के कुछ लोगों ने उसे कथित रूप से 6 लाख रुपए में बेच दिया और बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार में धकेल दिया।

पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसे अपनी गिरफ्त में रखकर उसकी इच्छा के विरुद्ध वेश्यावृत्ति करवाई और इस दौरान अवैध रूप से लाखों रुपए कमाए। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती परिवार और प्रशासन के सामने रखी।

पीड़िता ने 11 मई को भीलवाड़ा एसपी कार्यालय पहुंचकर रामनगर निवासी सोनू, जॉनी, रुक्मणी देवी और हिना के खिलाफ परिवाद पेश किया। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपी परिवार को लगातार धमका रहे हैं।

वहीं काछोला थाना प्रभारी मालीराम ने बताया कि 20 मई को मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

यदि जांच के दौरान लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी, नाबालिग की खरीद-फरोख्त, अवैध बंधक बनाना, जबरन देह व्यापार और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |