Download App Now Register Now

हनुमानगढ़ में आतंकी मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई, शहजाद भट्टी को थानों की लोकेशन भेजने वाला युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़ में पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के सोशल मीडिया मॉड्यूल के खिलाफ जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एजीटीएफ, साइबर सेल और टाउन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने वार्ड 45 निवासी 20 वर्षीय क्रिश राय उर्फ शान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी को हनुमानगढ़ टाउन और रायसिंहनगर थानों की वीडियो और लोकेशन भेजी।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना के अनुसार आरोपी ने फरवरी में इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए आतंकी से संपर्क किया था और कई बार पुलिस थानों के वीडियो बनाकर भेजे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर आतंकी के हथियारों वाले पोस्ट और फोटो भी साझा किए गए। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को इसके बदले ऑनलाइन पैसे भी भेजे गए थे, और इस नेटवर्क में एक अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है और उसका परिवार पिछले 30 वर्षों से हनुमानगढ़ में रह रहा है। पुलिस ने उसके मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है तथा पूरे सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच की जा रही है। यह इस मामले में तीन महीनों के भीतर तीसरी गिरफ्तारी है।

एसपी ने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य पुलिस थानों की रेकी कर संभावित आतंकी हमले की योजना बनाना था। इससे पहले भी दो अन्य आरोपियों को इसी मॉड्यूल से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |