Download App Now Register Now

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर केस: तांत्रिक विद्या के शक में 65 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जीजा-साला समेत तीन गिरफ्तार

भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में तांत्रिक विद्या के शक में हुई 65 वर्षीय बुजुर्ग कालीचरण की हत्या का पुलिस ने पूरी तरह खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित जीजा-साले और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी राजू को यह भ्रम हो गया था कि तांत्रिक कालीचरण ने उसके बेटे सत्यम पर कोई तंत्र विद्या कर दी है, जिसके कारण वह बीमार रहने लगा। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद स्पष्ट किया था कि उसके बेटे को कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी के मन में अंधविश्वास और शक गहराता गया। इसी गलत विश्वास और बदले की भावना में उसने हत्या की साजिश रच डाली।

योजना के अनुसार 24 जून को कालीचरण को प्लॉट दिखाने के बहाने भरतपुर के सेक्टर-13 इलाके में बुलाया गया। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे उसके साले कृष्ण और उसके दोस्त वीरेंद्र ने उस पर अवैध हथियार से गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पास की झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान कालीचरण (65) निवासी बयाना के रूप में हुई। मामले में मृतक के नाती यश गोयल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की।

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के रिश्तेदार राजू, उसके साले कृष्ण और वीरेंद्र पर शक हुआ। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि यह पूरी वारदात अंधविश्वास और गलतफहमी के कारण अंजाम दी गई, जिसमें एक निर्दोष बुजुर्ग की जान चली गई। फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |