Download App Now Register Now

राजस्थान एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी ड्रग तस्कर जालम सिंह गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने “ऑपरेशन मदमलज” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 6 महीनों से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी मादक पदार्थ तस्कर जालम सिंह को जालोर जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के बीच एमडी (मेथ) ड्रग्स की अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क की अहम कड़ी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जालम सिंह पहले मजदूरी करता था और बाद में अधिक कमाई के लालच में ड्रग्स तस्करी में शामिल हो गया। वह एमडी को कम कीमत पर खरीदकर उसमें मिलावट कर ऊंचे दामों पर बेचता था, जिससे उसे मोटा मुनाफा होता था।

करीब 6 महीने पहले उसके एक साथी की गिरफ्तारी के बाद वह फरार हो गया था और मोबाइल बंद कर अलग-अलग ठिकानों पर छिपता रहा। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए ग्राहक बनकर जाल बिछाया और बड़ी मात्रा में ड्रग्स खरीदने का झांसा दिया। इसी दौरान आरोपी महाराष्ट्र से बस में राजस्थान पहुंचा, जहां जालोर के कागमाला टोल प्लाजा पर ANTF ने नाकाबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने फर्जी नाम से यात्रा करने और पुलिस से बचने की कोशिश की बात स्वीकार की। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |