राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग ने संस्थाओं के पंजीयन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता, कर्तव्यपरायणता और ईमानदार कार्यशैली के लिए उप रजिस्ट्रार, संस्था पंजीयन जयपुर रणवीर सिंह परिहार को राज्य स्तरीय प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। यह सम्मान विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचारों को बढ़ावा देने और संस्थाओं के पंजीयन से जुड़ी चुनौतियों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
प्रशस्ति-पत्र में सहकारिता विभाग ने रणवीर सिंह परिहार के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्कृष्टता के साथ विभागीय योजनाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और सफलता के नए आयाम स्थापित करने की शुभकामनाएं दी हैं।
यह राज्य स्तरीय सम्मान 1 जुलाई 2026 को जयपुर में आयोजित समारोह में शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, राजस्थान डॉ. समित शर्मा (आईएएस) द्वारा प्रदान किया गया। रणवीर सिंह परिहार को मिला यह सम्मान उनकी कार्यकुशलता, पारदर्शी प्रशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण माना जा रहा है। सहकारिता विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस उपलब्धि को विभाग के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.