Download App Now Register Now

पाली में सरकारी शिक्षक की शर्मनाक हरकत: छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

पाली : राजस्थान के पाली जिले के सोजत क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 11वीं कक्षा की छात्रा को मोबाइल पर कथित रूप से अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजने तथा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। घटना सामने आने के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक का विरोध करते हुए उसे जूतों की माला पहनाई और उसके चेहरे पर कालिख (स्याही) पोत दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

पीड़ित छात्रा के परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने पहले पढ़ाई के बहाने छात्रा से संपर्क बढ़ाया और बाद में मोबाइल पर लगातार आपत्तिजनक संदेश भेजकर उसे परेशान करने लगा। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ समय पहले शिक्षक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसके बाल काटकर अपने पास रख लिए। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल जांच के बाद ही होगी।

डरी-सहमी छात्रा ने जब पूरी घटना अपने परिवार को बताई तो ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है तथा जांच पूरी होने तक उसका मुख्यालय पाली से बदलकर जालोर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और छात्रा व परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

प्रशासन ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |