Download App Now Register Now

अंगदान जागरूकता में राजस्थान बना नंबर-1, राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से होगा सम्मानित

जयपुर। अंगदान जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए राजस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (NOTTO) ने 16वें इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे के अवसर पर राजस्थान को 'स्टेट अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस' के लिए चयनित किया है।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि यह सम्मान 3 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।

राजस्थान को यह सम्मान प्रदेश में अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, अंगदान को जनआंदोलन का रूप देने और प्रभावी जनसंपर्क अभियानों के सफल संचालन के लिए दिया जा रहा है। यह उपलब्धि राज्य सरकार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

सरकार का मानना है कि इस राष्ट्रीय सम्मान से प्रदेश में अंगदान के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ेगा तथा अधिक से अधिक लोगों को जीवनदान देने का यह अभियान नई गति प्राप्त करेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |