Download App Now Register Now

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 40वां स्थापना दिवस: राज्यपाल बोले- विद्यार्थियों को बौद्धिक रूप से सशक्त बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत

बीकानेर में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 40वें स्थापना दिवस समारोह और डॉ. के.एन. नाग स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन शनिवार को धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने कहा कि विश्वविद्यालयों का दायित्व केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बौद्धिक, नैतिक और व्यवहारिक रूप से सशक्त बनाना भी है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और यूपीएससी व आरपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेकर नीति निर्धारण से जुड़ने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पिछले 40 वर्षों में 28 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा प्रदान कर देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने नई शिक्षा नीति, व्यवहारिक शिक्षा और कॉपी मुक्त परीक्षा की अवधारणा को समय की आवश्यकता बताया। साथ ही बेटियों की शिक्षा और अनुसंधान में भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने घोषणा की कि भारत सरकार के इंडिया एआई मिशन के तहत विश्वविद्यालय में 20 करोड़ रुपये की लागत से कृषि आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल ने मेघवाल को 'डॉक्टर ऑफ साइंस' की मानद उपाधि प्रदान की, नई पुस्तकों का विमोचन किया तथा ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन कर विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |