Download App Now Register Now

भीलवाड़ा में बड़ा सियासी घटनाक्रम, जसवंत कंवर निर्विरोध बनीं महापौर 

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा नगर निगम को पहली महिला महापौर मिल गई हैं। भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध महापौर निर्वाचित हुई हैं। निर्दलीय पार्षद संतोष कंवर के महापौर पद से अपना नामांकन वापस लेने के बाद जसवंत कंवर के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हुआ।

जसवंत कंवर ने हाल ही में नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 9 से पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ा था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 2,165 वोटों के अंतर से हराया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया।

संतोष कंवर ने वापस लिया नामांकन

महापौर पद के लिए भाजपा की जसवंत कंवर के अलावा वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय पार्षद संतोष कंवर ने भी नामांकन दाखिल किया था। गुरुवार को संतोष कंवर ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी के बाद महापौर पद पर मुकाबला खत्म हो गया और जसवंत कंवर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

इससे पहले बुधवार को जसवंत कंवर ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक अशोक कोठारी समेत पार्टी नेताओं की मौजूदगी में महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया था।

कौन हैं जसवंत कंवर?

जसवंत कंवर भीलवाड़ा जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र के लाछूड़ा गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने राजनीति में बीए और इतिहास में एमए की पढ़ाई की है। हालिया नगर निगम चुनाव उनका पहला पार्षद चुनाव था। वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर उन्होंने जीत दर्ज की और इसके बाद महापौर पद तक पहुंचीं।

70 वार्डों में भाजपा के 45 पार्षद

भीलवाड़ा नगर निगम के 70 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा ने 45 वार्डों में जीत दर्ज की। निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 और कांग्रेस ने 10 वार्डों में जीत हासिल की।

जसवंत कंवर के निर्विरोध निर्वाचन के साथ भीलवाड़ा नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनने की स्थिति भी स्पष्ट हो गई है।

महिला सशक्तिकरण पर फोकस

महापौर बनने के बाद जसवंत कंवर ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को शहरी क्षेत्र में प्रभावी तरीके से लागू कराने का प्रयास करेंगी, ताकि जरूरतमंद महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

भाजपा ने बताया अहम घटनाक्रम

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने जसवंत कंवर के निर्विरोध निर्वाचन को भीलवाड़ा के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया। वहीं सांसद दामोदर अग्रवाल ने भी इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

जसवंत कंवर के सामने अब भीलवाड़ा शहर की नागरिक सुविधाओं, विकास कार्यों और नगर निगम के प्रशासनिक कामकाज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |