Download App Now Register Now

जयपुर मेयर चुनाव: नगर निगम पहुंचे पार्षद, रफीक खान को प्रवेश नहीं मिलने पर गेट पर हंगामा

जयपुर। जयपुर नगर निगम में महापौर चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह से पार्षदों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होना है। इसके बाद मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

चुनाव के बीच कांग्रेस विधायक रफीक खान को नगर निगम मुख्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ निगम के मुख्य द्वार पर पहुंचे, जहां हंगामे की स्थिति बन गई।

वहीं, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद मतदान के लिए नगर निगम पहुंच रहे हैं। बगरू क्षेत्र के भाजपा पार्षदों को एक साथ बस के जरिए निगम मुख्यालय लाया गया। पार्षदों के निगम पहुंचने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई।

सुनील कोठारी और सुनीता मावर आमने-सामने

जयपुर मेयर चुनाव में भाजपा की ओर से सुनील कोठारी और कांग्रेस की ओर से सुनीता मावर मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। सुनील कोठारी वार्ड 112 से पार्षद चुने गए हैं और इससे पहले भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष सहित संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। दोनों के नामांकन के बाद मेयर पद के लिए मुकाबला तय हुआ था।

150 वार्डों में भाजपा 78, कांग्रेस 57 और 15 निर्दलीय

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के अंतिम चुनावी गणित में भाजपा के 78 पार्षद, कांग्रेस के 57 पार्षद और 15 निर्दलीय पार्षद हैं। मेयर चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 76 है। पुनर्मतदान के बाद कांग्रेस के चार वार्ड बढ़ने से उसका आंकड़ा 57 पहुंचा है।

ऐसे में मेयर चुनाव में दोनों प्रमुख दल अपने पार्षदों को एकजुट रखने पर जोर दे रहे हैं। निर्दलीय पार्षद भी चुनावी समीकरण का हिस्सा हैं।

आज मेयर, 26 सितंबर को डिप्टी मेयर का चुनाव

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जयपुर नगर निगम में 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक महापौर पद के लिए मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके अगले दिन 26 सितंबर को डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव होना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |