Download App Now Register Now

सेवा सेतु अभियान-2026: 7 से 16 अक्टूबर तक लगेंगे जोनवार शिविर, मौके पर होगा नागरिक समस्याओं का समाधान

जयपुर। शहरी नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने और जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सुशासन एवं जनसेवा की सोच के अनुरूप जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की ओर से 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक जोनवार सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जयपुर विकास प्राधिकरण परिसर स्थित नागरिक सेवा केन्द्र में आयोजित होने वाले इन शिविरों में नागरिक अपने विभिन्न प्रकरणों को लेकर संबंधित अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकेंगे। अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का यथासंभव शिविर दिवस पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।

सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक होंगे शिविर

जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि नागरिक सेवा केन्द्र में आयोजित शिविरों का समय प्रातः 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। संबंधित जोन के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की कार्रवाई करेंगे। साथ ही संबंधित उपायुक्त द्वारा प्राप्त आवेदनों और उनके निस्तारण की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी।

इस तारीख को इन जोन के शिविर

  • 7 अक्टूबर: जोन 19, 21, PRN एवं 14
  • 8 अक्टूबर: जोन A, 11, 17 एवं 7
  • 9 अक्टूबर: जोन B, 12, 22 एवं 8
  • 10 अक्टूबर: जोन C, 13, 16 एवं 9
  • 12 अक्टूबर: PRN, 14, 23 एवं 24
  • 13 अक्टूबर: जोन 7, 15, 25 एवं 11
  • 14 अक्टूबर: जोन 8, 18, B एवं 12
  • 15 अक्टूबर: जोन 9, 19, 21 एवं 14
  • 16 अक्टूबर: जोन 10, 20, 22 एवं PRN

जोन कार्यालयों में भी लगेंगे शिविर

नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए JDA द्वारा नागरिक सेवा केन्द्र में आयोजित जोनवार शिविरों के अलावा अभियान अवधि के दौरान रविवार को छोड़कर प्रतिदिन संबंधित जोन कार्यालयों में भी शिविर लगाए जाएंगे। इससे नागरिक अपने स्थानीय जोन कार्यालय में ही संबंधित प्रकरणों का समाधान करवा सकेंगे।

शिविरों के सफल संचालन के लिए संबंधित जोन के उपायुक्त को शिविर प्रभारी और तहसीलदार को सह-प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।

JDA ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने संबंधित जोन की निर्धारित तिथि के अनुसार नागरिक सेवा केन्द्र अथवा संबंधित जोन कार्यालय में पहुंचकर अपने प्रकरणों का निस्तारण करवाएं और ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ का अधिकतम लाभ उठाएं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |