Download App Now Register Now

तिब्बत में भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत; पाकिस्तान, अफगानिस्तान और शिमला में भी कांपी धरती

नई दिल्ली। तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद पाकिस्तान, अफगानिस्तान और हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। तिब्बत में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। कई मकान ढह गए और कुछ क्षेत्रों में सड़क तथा रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

तिब्बत में भूकंप के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी धरती कांपी। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में सुबह 4:56 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। वहीं, अफगानिस्तान में सुबह 5:54 बजे 4.1 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से तबाही

इससे पहले गुरुवार देर रात तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के कारण कई मकान ढह गए और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। उत्तरी तिब्बत के नागचू शहर में कम से कम 339 मकान और पशुओं के 20 बाड़े ढहने की जानकारी सामने आई है।

भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 18 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव दल तैनात किए गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

शिमला में भी 2.7 तीव्रता का भूकंप

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी 2.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में भूकंप के झटकों से लोगों में चिंता का माहौल है। हालांकि, शिमला में भूकंप से हुए नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |