Download App Now Register Now

CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल

खाटूश्यामजी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री बाबा श्याम के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के साथ स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा वे भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री के खाटूश्यामजी पहुंचने पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती और श्रीश्याम मंदिर कमेटी के प्रताप सिंह चौहान सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी मंदिरों और तीर्थस्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री बाबा श्याम के दर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संवाद करेंगे।

स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत विकसित होगा खाटूश्यामजी

श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत खाटूश्यामजी को हेरिटेज लुक में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तीर्थस्थलों के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने पंचायत चुनावों को लेकर कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उनके अनुसार, प्रदेश सरकार ने पिछले ढाई साल में राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए कई कार्य किए हैं।

जूलियासर में भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 3:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक लक्ष्मणगढ़ रोड स्थित जूलियासर के चमेली देवी सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे शोभासर हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के जरिए जयपुर के लिए रवाना होंगे। खाटूश्यामजी के दौरे के दौरान धार्मिक दर्शन, तीर्थस्थल विकास और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |