Download App Now Register Now

अलवर में बिना PUC सर्टिफिकेट 456 वाहनों के चालान, ‘नो पीयूसीसी-नो फ्यूल’ अभियान जारी

पेट्रोल पंपों पर बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र वाले वाहनों को नहीं मिल रहा ईंधन, जांच के दौरान 27 वाहनों के चालान

अलवर। जिले में बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUCC) के वाहन चलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे ‘नो पीयूसीसी-नो फ्यूल’ अभियान के अंतर्गत अब तक 456 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। अभियान के तहत बिना वैध प्रदूषण प्रमाण-पत्र वाले वाहनों को पेट्रोल पंपों से ईंधन नहीं दिया जा रहा है।

पेट्रोल पंपों पर जांच, 27 वाहनों के चालान

जिला परिवहन अधिकारी सविता भारद्वाज के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीमें जिलेभर में पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में मोटर वाहन निरीक्षक अल्का ओझा ने अलवर शहर और मोटर वाहन निरीक्षक अमर सिंह मीना ने राजगढ़ क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र नहीं मिलने पर 27 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही बिना वैध PUCC वाले वाहनों को ईंधन दिए बिना पेट्रोल पंपों से वापस भेज दिया गया। विभाग की टीमें अभियान के नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण कर रही हैं।

जागरूकता के लिए पेट्रोल पंपों पर लगाए बैनर

अभियान के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए पेट्रोल पंपों पर विशेष बैनर लगाए गए हैं। इनके माध्यम से वाहन मालिकों को वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र बनवाने और उसकी वैधता बनाए रखने की जानकारी दी जा रही है।

जिला परिवहन अधिकारी सविता भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदूषण संबंधी नियमों की पालना जरूरी है। वाहन चालकों को समय पर अपने वाहनों का प्रदूषण प्रमाण-पत्र बनवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

परिवहन विभाग का कहना है कि अभियान का उद्देश्य नियमों की पालना सुनिश्चित करने के साथ वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण करना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |