Download App Now Register Now

दीपावली-छठ पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा: सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के होंगे 40 फेरे, मुंबई-हरिद्वार से चेन्नई और बिहार तक मिलेगी सुविधा

जोधपुर। दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए मंडल की ओर से सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के कुल 40 फेरे निर्धारित किए गए हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक इनका संचालन होगा। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना रेलवे की प्राथमिकता है। इसके लिए जोधपुर मंडल से संचालित होने वाली ट्रेनों के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन की लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रियों की आवाजाही व्यवस्थित रखने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

नवंबर में इन सात स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

1. जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल (04829)
यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 26 नवंबर तक जोधपुर से शाम 4:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना और रतनगढ़ के रास्ते संचालित होगी। इसके कुल चार फेरे निर्धारित हैं।

2. बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल (04811)
यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को 30 नवंबर तक संचालित होगी। जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर और नोखा के रास्ते चलने वाली यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसके कुल नौ फेरे होंगे।

3. भगत की कोठी-सूबेदारगंज स्पेशल (04194)
यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 30 नवंबर तक चलेगी। भगत की कोठी से रात 8:40 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7:30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। ट्रेन मेड़ता रोड, गोटन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी और नावां सिटी के रास्ते संचालित होगी। इसके आठ फेरे निर्धारित किए गए हैं।

4. भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (04827)
यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 28 नवंबर तक संचालित होगी। भगत की कोठी से सुबह 11:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन लूनी, पाली मारवाड़ और मारवाड़ जंक्शन के रास्ते चलेगी। नवंबर में इसके पांच फेरे होंगे।

5. जोधपुर-चेन्नई बीच स्पेशल (04815)
यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 28 नवंबर तक जोधपुर से रात 9:20 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन रात 8 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी। ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना और कुचामन सिटी के रास्ते संचालित होगी। नवंबर में इसके पांच फेरे निर्धारित हैं।

6. भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल (04813)
यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 25 नवंबर तक चलेगी। भगत की कोठी से शाम 5:20 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी और नावां सिटी के रास्ते संचालित होगी। इसके चार फेरे होंगे।

7. जोधपुर-मऊ स्पेशल (04823)
यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को 29 नवंबर तक संचालित होगी। जोधपुर से शाम 5 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:40 बजे मऊ पहुंचेगी। ट्रेन पीपाड़ रोड, गोटन, मेड़ता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी और नावां सिटी के रास्ते चलेगी। इसके कुल पांच फेरे निर्धारित किए गए हैं।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, स्टेशनों पर बढ़ाई निगरानी

त्योहारी सीजन में उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं मुंबई, हरिद्वार और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने, सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने और व्यवस्थाओं की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और टिकट की उपलब्धता की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त करें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |