Download App Now Register Now

CM भजनलाल शर्मा ने विशेष योग्यजन युवाओं से किया संवाद, बोले- दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों से हर लक्ष्य संभव

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को ‘सपनों की उड़ान-असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम के तहत विशेष योग्यजन युवाओं से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विशेष योग्यजनों और पैरा खिलाड़ियों का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। राज्य सरकार विशेष योग्यजनों को सम्मान, स्वावलंबन और समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विशेष योग्यजनों के सपनों को साकार करने में सारथी बनेगी। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 75 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। प्रदेश में साढ़े पांच लाख से अधिक विशेष योग्यजन पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा 2 लाख 71 हजार यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए हैं और पिछले दो वर्षों में 44 हजार सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं।

विशेष योग्यजनों के लिए मैस भत्ता बढ़ाकर 3,250 रुपये

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में समान अवसर नीति-2025 लागू की गई है। विशेष योग्यजनों के लिए मैस भत्ता बढ़ाकर 3,250 रुपये किया गया है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक 3 लाख 70 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि 5 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिले हैं।

युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश में 1 लाख 93 हजार युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 17 नए खेलो इंडिया केंद्र शुरू किए गए हैं और 41 जिला मुख्यालयों पर खेल अकादमियां संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही 305 कॉलेजों में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पैरा खिलाड़ियों और समाजसेवी डीआर मेहता को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में विशेष योग्यजन युवा उपस्थित रहे।

सरकार का उद्देश्य विशेष योग्यजनों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में समान अवसरों के साथ आगे बढ़ाना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |