Download App Now Register Now

जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था

जयपुर। दिवाली के त्योहार पर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने के लिए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। 3 से 9 नवंबर तक जयपुर शहर में स्लीपर बसों की एंट्री बंद रहेगी। इस दौरान स्लीपर बसों का संचालन शहर के चार बाहरी बस स्टैंड से किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस की नई व्यवस्था के तहत दिल्ली और आगरा जाने वाली बसें ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बजरी मंडी बस स्टैंड से संचालित होंगी। वहीं अजमेर रूट की बसें भांकरोटा स्थित हीरापुरा बस स्टैंड से मिलेंगी।

इसी तरह टोंक रूट की बसों का संचालन पुराने बाइपास पर बी-2 क्लोवरलीफ के नीचे से होगा, जबकि सीकर जाने वाली बसें विद्याधर नगर स्टेडियम के पास से संचालित की जाएंगी।

यात्रियों को करना होगा अतिरिक्त सफर

दिवाली पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे में बसों के संचालन स्थल बदलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नई व्यवस्था के कारण यात्रियों को करीब 20 किलोमीटर तक का अतिरिक्त सफर करना पड़ सकता है।

ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति को नियंत्रित करना और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना है। यात्रियों को सलाह है कि बस पकड़ने से पहले अपने रूट और नए बस स्टैंड की जानकारी जरूर कर लें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |