Download App Now Register Now

गोबर और मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली, मंत्री जोराराम कुमावत ने की 'वोकल फॉर लोकल' अपनाने की अपील

जयपुर। दीपावली के पर्व को पारंपरिक अंदाज में मनाने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार ने आमजन से विशेष अपील की है। प्रदेश के पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने लोगों से इस बार दीपावली पर घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सजावट के लिए गाय के गोबर और मिट्टी से बने दीयों एवं कलाकृतियों का उपयोग करने का आह्वान किया है।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' संकल्प को साकार करने के लिए स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देना जरूरी है। गोबर और मिट्टी से बने पारंपरिक दीयों को अपनाने से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षण मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं, कारीगरों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को रोजगार एवं आर्थिक मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंदिरों की सजावट के लिए जारी हुआ बजट

मंत्री जोराराम कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार दीपावली के अवसर पर देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले प्रमुख मंदिरों की विशेष साज-सज्जा और आकर्षक लाइटिंग के लिए राज्य सरकार की ओर से बजट जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों की भव्यता बढ़ाने और प्रदेश की धार्मिक विरासत को संरक्षित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

धार्मिक पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश के आराध्य देवों और प्रमुख मंदिरों की सजावट के लिए निरंतर योगदान दे रही है। इन प्रयासों से दीपावली जैसे त्योहारों की रौनक बढ़ने के साथ मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही और धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार की दीपावली प्रदेश में समृद्धि, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय रोजगार और आत्मनिर्भरता का संदेश लेकर आएगी।

मंत्री ने आमजन से अपील की कि वे इस दीपावली पर स्थानीय कारीगरों के बनाए गोबर और मिट्टी के दीये खरीदें और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |