Download App Now Register Now

जयपुर में दीपावली पर 9 दिन रात 12:30 बजे तक चलेगी मेट्रो, 202 से बढ़ाकर 214 किए फेरे

जयपुर। दीपावली के त्योहार पर जयपुर के बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जयपुर मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दीपावली सीजन के दौरान 3 नवंबर से 11 नवंबर तक मेट्रो का संचालन विशेष समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा। इस दौरान मेट्रो ट्रेनों के प्रतिदिन फेरों की संख्या 202 से बढ़ाकर 214 कर दी गई है। साथ ही आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 12:30 बजे तक संचालित होगी।

मेट्रो प्रशासन की इस विशेष व्यवस्था से परकोटे सहित शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी और दीपावली की रोशनी देखने आने वाले लोगों को देर रात तक आवागमन की सुविधा मिलेगी।

मानसरोवर और बड़ी चौपड़ से रात 12:30 बजे तक मिलेगी मेट्रो

जयपुर मेट्रो प्रशासन के अनुसार 3 से 11 नवंबर तक कुल 9 दिनों के लिए विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इसके तहत मानसरोवर और बड़ी चौपड़ मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन रात 12:30 बजे रवाना होगी।

इससे छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ और परकोटे के आसपास के बाजारों में खरीदारी करने आने वाले शहरवासियों के साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को भी राहत मिलेगी।

ट्रैफिक प्रतिबंध के बीच मेट्रो बनेगी बेहतर विकल्प

दीपावली के दौरान परकोटे के बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने भी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी की है। 6 नवंबर से 9 नवंबर तक परकोटा क्षेत्र में सिटी बसों, मिनी बसों, ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

ऐसे में जयपुर मेट्रो लोगों के लिए बाजारों तक पहुंचने और वापस लौटने का सुविधाजनक विकल्प बन सकती है। मेट्रो के फेरों में बढ़ोतरी और देर रात तक संचालन से यातायात के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।

9 दिन तक यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा

जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया ने बताया कि मेट्रो प्रशासन राष्ट्रीय पर्वों, त्योहारों और विभिन्न उत्सवों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं करता रहा है।

इसी क्रम में दीपावली के अवसर पर 3 नवंबर से 11 नवंबर तक मेट्रो के फेरों में बढ़ोतरी और अंतिम ट्रेन रात 12:30 बजे तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

दीपावली पर जयपुर के बाजारों में खरीदारी और रोशनी का आनंद लेने जाने वाले लोगों के लिए मेट्रो की यह विशेष व्यवस्था काफी राहत देने वाली साबित होगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |