Download App Now Register Now

विधानसभा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किशन लाल भोजक के निधन पर शोक सभा

जयपुर, 17 अगस्त। राजस्थान विधानसभा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किशन लाल भोजक के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्वर्गीय भोजक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी बताया।

विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।श्री किशन लाल भोजक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर विधानसभा परिसर में आयोजित शोक सभा के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक सभा में राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव संजीव शर्मा एवं नंद किशोर शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने स्वर्गीय भोजक के सेवाकाल को याद करते हुए उनके निधन को विधानसभा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |