Download App Now Register Now

बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट का मामला, दो नेताओं पर गिरी गाज; 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

बीकानेर: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। बीकानेर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में पार्टी ने दो पूर्व पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर की गई।

वार्ड 50 में हुआ था विवाद

मामला बीकानेर नगर निगम के वार्ड नंबर 50 का है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को शिकायत भेजकर आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान दीपक अरोड़ा, मोहित अरोड़ा और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस ने मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की। संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने 2 सितंबर को आदेश जारी कर दोनों नेताओं को 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की भूमिका की भी होगी जांच

इस पूरे विवाद में बीकानेर शहर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़ की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश नेतृत्व ने जांच पूरी कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को भेजने को कहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर शशिकला राठौड़ के खिलाफ आगे की कार्रवाई का फैसला लिया जा सकता है।

निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान

बीकानेर के वार्ड 50 की यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। पार्टी के भीतर हुए विवाद ने आंतरिक गुटबाजी और अनुशासन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कांग्रेस ने दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है कि चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब सबकी नजर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जांच रिपोर्ट पर है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |