Download App Now Register Now

पुलिसकर्मियों को गरिमापूर्ण व्यवहार के निर्देश, शिकायतों के बाद PHQ ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

जयपुर: राजस्थान पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन के साथ-साथ अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के प्रति भी गरिमापूर्ण, शालीन और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से यह दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

PHQ ने कहा कि पुलिस का काम जनसेवा और जनविश्वास पर आधारित है। पुलिस के पास आने वाले कई लोग परेशानी, तनाव या मानसिक आघात की स्थिति में होते हैं। ऐसे समय में पुलिसकर्मियों का सकारात्मक संवाद और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार पीड़ित के अंदर सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करता है।

विपरीत परिस्थितियों में भी संयम रखने के निर्देश

एडीजी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि लंबी ड्यूटी, अत्यधिक दबाव या विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पुलिसकर्मियों को खुद पर संयम रखते हुए आमजन से धैर्य, विनम्रता और संवेदनशीलता के साथ पेश आना चाहिए।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार होने से उसका पुलिस और व्यवस्था के प्रति भरोसा प्रभावित हो सकता है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को लोगों की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान का यथासंभव प्रयास करना चाहिए।

वरिष्ठ अधिकारियों को भी दिए निर्देश

PHQ ने इस संवेदनशील व्यवहार को पुलिस विभाग के आंतरिक संबंधों में भी लागू करने पर जोर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों से अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने को कहा गया है।

पत्र में कहा गया है कि वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार अधीनस्थ कर्मचारियों के मनोबल, कार्यक्षमता और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता पर सीधा असर डालता है। सौहार्दपूर्ण व्यवहार से पुलिस विभाग में टीम भावना मजबूत होती है और कर्मचारी दबाव के बावजूद बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।

मानवाधिकार आयोग के आदेश का भी हवाला

एडीजी के पत्र में राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग, जयपुर के 12 मई 2026 के आदेश का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही पुलिस मुख्यालय की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों और विशेष रूप से परिपत्र क्रमांक 636, दिनांक 23 जनवरी 2019 का हवाला दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों की गंभीरता से पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |