Download App Now Register Now

उदयपुर में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर कराई FIR, धमकी देने का आरोप

उदयपुर: यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिव्यानी कटारा ने अपनी ही पार्टी से जुड़े लोगों के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाते हुए उदयपुर के गोवर्धन विलास थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में पूर्व मंत्री दिवंगत खेमराज कटारा के बेटे विवेक कटारा के समर्थकों पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन लोगों के नाम दर्ज

डॉ. दिव्यानी कटारा की ओर से दर्ज रिपोर्ट में किशन डांगी, भरत रामानुज और अविनाश खराड़ी के नाम शामिल हैं। मामले की जांच डिप्टी एसपी गिर्वा छगन राजपुरोहित को सौंपी गई है।

पुलिस के अनुसार, मामला 4 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे का है। शिकायत में डॉ. दिव्यानी ने बताया कि किशन डांगी ने उनके टीम मेंबर को फोन किया था। इस दौरान वह खुद भी कॉन्फ्रेंस कॉल पर जुड़ी हुई थीं।

अभद्र भाषा और धमकी देने का आरोप

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि फोन पर बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और कपड़े फाड़ने सहित गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। दोनों पक्षों के बीच हुई फोन पर बातचीत का ऑडियो भी सामने आने की बात शिकायत में कही गई है।

डॉ. दिव्यानी ने पूरे घटनाक्रम को अपनी जान-माल के लिए गंभीर खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर भी विवाद

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसके बाद विवेक कटारा से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जातिगत गालियां और भद्दी टिप्पणियां की गईं। पुलिस अब पूरे मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

विवेक कटारा ने रखा अपना पक्ष

एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों के बीच भी मामले को लेकर हलचल बढ़ गई है। वहीं विवेक कटारा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनका मकसद केवल यह कहना था कि चुनाव के दौरान कहीं भी जाना हो तो पार्टी के लोगों के साथ जाएं।

उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक यह जानने की कोशिश की कि आखिर क्या चल रहा है। विवेक कटारा के मुताबिक, उन्होंने इसी सिलसिले में फोन किया था और उनका कहना है कि बातचीत पार्टी के हित में ही की गई थी।

फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच डिप्टी एसपी गिर्वा छगन राजपुरोहित के नेतृत्व में जारी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |