Download App Now Register Now

अब नहीं होगी टिकट बुकिंग में परेशानी! IRCTC का नया पोर्टल हुआ लाइव

भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC ने यात्रियों के लिए अपने नए Beta पोर्टल की शुरुआत कर दी है। इस नए पोर्टल का उद्देश्य टिकट बुकिंग को पहले से ज्यादा तेज, आसान और यूज़र फ्रेंडली बनाना है। लंबे समय से यात्रियों की शिकायत थी कि टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट धीमी हो जाती है, बार-बार CAPTCHA भरना पड़ता है और कई अनावश्यक स्टेप्स पूरे करने पड़ते हैं। नई वेबसाइट में इन्हीं समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया है।

नए पोर्टल में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अनावश्यक CAPTCHA, पॉप-अप और फ्लैशिंग ग्राफिक्स हटा दिए गए हैं, जिससे बुकिंग प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक स्मूद हो गई है। अब यात्रियों को एक ही स्क्रीन पर सभी क्लासों में सीटों की उपलब्धता दिखाई देगी, जिससे अलग-अलग विकल्प खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा टिकट बुकिंग के स्टेप्स भी कम कर दिए गए हैं और बार-बार यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए Passenger Details Save करने की सुविधा भी दी गई है।

रेलवे के अनुसार, यह फिलहाल बीटा वर्जन है। यात्रियों से मिलने वाले सुझावों और फीडबैक के आधार पर इसमें आगे और सुधार किए जाएंगे। साथ ही भारतीय रेलवे अपने Passenger Reservation System (PRS) को भी अपग्रेड कर रहा है, जिसके बाद पूरी तरह नया और अधिक शक्तिशाली IRCTC पोर्टल सभी यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा। इस बदलाव से खासतौर पर तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट की स्पीड और क्षमता में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |