सावन स्पेशल: भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाला सावन मास साल 2026 में विशेष संयोग लेकर आ रहा है। इस बार सावन के महीने में कुल 4 सोमवार व्रत पड़ेंगे। शिव भक्तों के लिए पहला सावन सोमवार 3 अगस्त 2026 को होगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार उत्तर भारत में सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई 2026, गुरुवार से होगी और यह पवित्र महीना 28 अगस्त 2026, शुक्रवार तक रहेगा। इस दौरान भक्त भगवान शिव को जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर प्रसन्न करने का प्रयास करेंगे।
मान्यता है कि सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिव भक्त इस महीने में कांवड़ यात्रा निकालते हैं और भगवान भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करते हैं। सावन में शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने की परंपरा भी है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। कहा जाता है कि इसी महीने समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को भगवान शिव ने अपने कंठ में धारण किया था, जिसके बाद उन्हें नीलकंठ नाम मिला। इसी कारण सावन में शिव आराधना का विशेष महत्व माना जाता है।
इस बार सावन में चार सोमवार होने से शिव भक्तों में खास उत्साह देखने को मिलेगा। मंदिरों में विशेष सजावट, रुद्राभिषेक और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.