Download App Now Register Now

राजस्थान में विदाई से पहले फिर एक्टिव होगा मानसून, 8 शहरों में तापमान 38 डिग्री पार

जयपुर: राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए कम दबाव के क्षेत्र (Low Pressure System) का असर राजस्थान में देखने को मिलेगा।

राज्य के कई हिस्सों में आज से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। खासतौर पर पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 12 से 15 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

13-14 सितंबर को कोटा संभाग में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 सितंबर को कोटा संभाग और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ अन्य हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में 13 से 15 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून की विदाई पश्चिमी राजस्थान से होने की संभावना है।

5 संभागों में बारिश का अलर्ट

नए लो-प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 12 और 13 सितंबर को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट रहेगा।

बारिश की संभावना के बीच दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर भी बना हुआ है। प्रदेश के 8 शहरों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि 10 शहरों में तापमान 35 डिग्री के पार रहा।

श्रीगंगानगर में सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि सुबह और शाम चल रही हवाओं के कारण लोगों को कुछ राहत मिल रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |