Download App Now Register Now

हनुमानगढ़ में EVM का ‘ब्रेक’, 71 मिनट तक थमा मतदान; वार्ड 42 के बूथ नंबर 92 पर मशीन ने बढ़ाई परेशानी

हनुमानगढ़: राजस्थान के 147 शहरी निकायों में आज दूसरे चरण के तहत मतदान जारी है। इस बीच हनुमानगढ़ में EVM में तकनीकी खराबी के चलते मतदान प्रभावित हुआ। वार्ड 42 के बूथ संख्या 92 पर करीब 71 मिनट तक मतदान रुका रहा। जिला आबकारी विभाग कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मशीन में खराबी आने के बाद मतदाता कतार में खड़े होकर इंतजार करते रहे।

मतदान शुरू होने के बाद EVM में तकनीकी दिक्कत आई, जिसके चलते करीब 1 घंटे 11 मिनट तक मतदान ठप रहा। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मशीन को दुरुस्त करने का काम संभाला, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया बहाल की गई।

हनुमानगढ़ में 2 बूथों पर EVM खराबी से रुका मतदान

हनुमानगढ़ में EVM की तकनीकी खराबी का यह पहला मामला नहीं है। जिले में दो अन्य बूथों पर भी मशीनों में तकनीकी दिक्कत सामने आई।

वार्ड 47 के बूथ संख्या 102 पर ज्वाला सिंह वाला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में EVM खराब होने के कारण करीब 35 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा।

वहीं, जंक्शन के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी EVM की तकनीकी समस्या के चलते करीब 30 मिनट तक मतदान रुका। दोनों जगह मशीनों को दुरुस्त करने के बाद मतदान दोबारा शुरू कराया गया।

कतार में खड़े रहे मतदाता

EVM में तकनीकी खराबी के कारण मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। कई मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े रहे। तकनीकी टीमों के पहुंचने के बाद मशीनों को ठीक कर मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू कराई गई।

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान

हनुमानगढ़ में मतदान को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नगर परिषद क्षेत्र में संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

जिले में करीब 1,200 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। इसके अलावा 25 मोबाइल पार्टियां लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। करीब 15 सुपरवाइजरी अधिकारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

ASP अरविंद विश्नोई और टाउन CI लखबीर सिंह ने भी विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस बोली- शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा मतदान

ASP अरविंद विश्नोई ने बताया कि जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। पुलिस की टीमों की हर गतिविधि पर पैनी नजर है और मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |