Download App Now Register Now

जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत और अशोक गहलोत ने किया मतदान, भाजपा-कांग्रेस के जीत के दावों से बढ़ी सियासी गर्मी

शेखावत बोले- BJP दो-तिहाई बहुमत से लौटेगी, गहलोत का दावा- बड़े अंतर से जीतेगी कांग्रेस

जोधपुर। नगर निगम चुनाव 2026 के दूसरे चरण में जोधपुर में मतदान जारी है। इसी बीच केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुलिस लाइन में परिवार के साथ मतदान किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भी सपरिवार मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया।

शेखावत ने परिवार के साथ किया मतदान

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्नी नौनंद कंवर और पुत्रियों के साथ मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की परिपक्वता के लिए स्वस्थ और स्वतंत्र मतदान बेहद जरूरी है।

शेखावत ने जोधपुर में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि जिस तरह का रुझान दिखाई दे रहा है, उससे लगता है कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर दो-तिहाई बहुमत के साथ नगर निगम में लौटेगी।

केंद्रीय मंत्री ने युवाओं की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा यह समझते हैं कि किसे समर्थन देने से शहर और राज्य का विकास बेहतर तरीके से हो सकता है।

गहलोत बोले- बड़े अंतर से जीतेगी कांग्रेस

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जोधपुर में सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद गहलोत ने दावा किया कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी और जोधपुर में कांग्रेस का बोर्ड बनने जा रहा है।

गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। उनके मुताबिक, पिछले ढाई साल में भाजपा सरकार ने कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया और प्रदेश के हालात गंभीर हैं।

‘लोकतंत्र की प्रणाली को मजबूत करें’

अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है और यह हमेशा मजबूत बना रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने संविधान के तहत नागरिकों को मिले अधिकारों को मजबूत बनाए रखने की अपील की।

गहलोत ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए जनता को आगे आकर मतदान करना चाहिए और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

जोधपुर में 7.12 लाख से ज्यादा मतदाता

जोधपुर नगर निगम चुनाव में 7 लाख 12 हजार 168 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। नगर निगम के 100 वार्डों में 385 प्रत्याशी मैदान में हैं।

  • भाजपा के 100 प्रत्याशी

  • कांग्रेस के 100 प्रत्याशी

  • अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 185

  • कुल 100 वार्डों के लिए मतदान

  • 14 सितंबर को होगी मतगणना

5 हजार पुलिसकर्मियों के जिम्मे सुरक्षा

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए जोधपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। करीब 5 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। वहीं 184 संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग स्थानों पर क्यूआरटी (Quick Response Team) तैनात की गई हैं। पुलिस कमिश्नर अंशुमान भोमिया के निर्देशन में डीसीपी मनीष चौधरी और कमल शेखावत सहित पुलिस अधिकारी लगातार फील्ड में व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

फिलहाल जोधपुर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। अब 14 सितंबर को होने वाली मतगणना के बाद साफ होगा कि जोधपुर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनता है या कांग्रेस सत्ता में वापसी करती है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |