लॉन्चिंग के बाद से ही शहर के लोग अपने पसंदीदा गानों और रेडियो जॉकीज के खास अंदाज का आनंद ले रहे हैं। MY FM ने श्रोताओं की पसंद और सुझावों के आधार पर अपने कार्यक्रमों का फॉर्मेट तैयार किया है, ताकि रेडियो के जरिए शहर के लोगों को मनोरंजन के साथ अपनेपन का एहसास भी हो सके।
104.8 MY FM की लॉन्चिंग से पहले सीकर में किए गए सर्वे में लोगों ने अपने पसंदीदा रेडियो कंटेंट को लेकर राय दी थी। सर्वे में 92 प्रतिशत लोगों ने नए और पुराने गानों का मिक्स सुनने की इच्छा जताई।
वहीं, 87 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंदीदा हिंदी और राजस्थानी भाषा में मनोरंजन की चाहत जाहिर की। इसके अलावा 77 प्रतिशत लोगों ने कहा कि रेडियो पर शहर की बातें और खबरें सुनाई जानी चाहिए, जबकि 73 प्रतिशत लोगों ने जनता की आवाज उठाने वाले कार्यक्रमों को सबसे जरूरी बताया।
इन्हीं सुझावों के आधार पर 104.8 MY FM का फॉर्मेट तैयार किया गया है। स्टेशन का उद्देश्य श्रोताओं को उनकी पसंद का मनोरंजन उपलब्ध कराने के साथ शहर की आवाज और स्थानीय मुद्दों को भी मंच देना है।
MY FM का देशभर में 44 रेडियो स्टेशनों का व्यापक नेटवर्क है। राजस्थान में भी यह सबसे बड़े रेडियो नेटवर्क के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है।
राजस्थान में पाली, अलवर, श्रीगंगानगर और सीकर सहित MY FM के कुल 10 स्टेशन हैं। अब जल्द ही भीलवाड़ा में भी MY FM की शुरुआत होने जा रही है। इसके साथ ही राजस्थान में MY FM के स्टेशनों की संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी।
सीकर में 104.8 MY FM की शुरुआत के साथ शहर के लोगों को मनोरंजन का नया मंच मिला है। स्टेशन ने श्रोताओं से जुड़ने के लिए अपना संदेश दिया है—“चलो अच्छा सुनते हैं।”
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.