Download App Now Register Now

जयपुर में 11 वर्षीय लापता बालक का सिर कटा शव मिला, इलाके में सनसनी

राजधानी जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र के केश्यावाला गांव में गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब 11 वर्षीय लापता बालक का सिर कटा शव नाले में दो हिस्सों में मिला। बालक पिछले 12 दिनों से लापता था और उसकी तलाश लगातार पुलिस और परिजन कर रहे थे। शव गांव के श्मशान के पास स्थित तलाई के समीप नाले में सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के अनुसार मृत बालक की पहचान अजमत (11) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला था। उसका परिवार जयपुर में मजदूरी का काम करता है। अजमत 14 जून को अचानक घर से लापता हो गया था, जिसके बाद 15 जून को उसके पिता ने मुहाना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

घटना की सूचना मिलते ही मुहाना थाना पुलिस, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए नरबलि की आशंका भी जताई है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस को नाले के पास से ही कुछ दूरी पर एक नरमुंड भी मिला, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। इसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया और एफएसएल टीम ने बारीकी से जांच शुरू कर दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि लापता होने के बाद से लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला था। अब शव मिलने के बाद हत्या के कारण, घटना के तरीके और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |